Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

नेपाल के वीरगंज में सांप्रदायिक दंगा की आशंका, अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा

इस घटना के विरोध में आज सुबह से ही जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया। पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है

23 Feb 2026

नेपाल के वीरगंज में सांप्रदायिक दंगा की आशंका, अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा

काठमांडू। भारतीय सीमा से सटे बीरगंज शहर में आज दोपहर से अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में सुबह से दो समुदाय के सांप्रदायिक दंगा फैलने की आशंका में कर्फ्यू लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात को बीरगंज के श्रीपुर इलाके में पार्किंग विवाद के बाद एक हिंदू युवक के ऊपर मुस्लिम बहुल इलाके में तलवार से प्रहार करने के बाद दोनों समुदाय के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद उस इलाके में कई घंटे तक झड़प होती रही। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए जिला प्रशासन को आखिरकार सेना को उतारना पड़ा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग कर रहा था, तभी कुछ मुस्लिम लड़के आकर उसके साथ पहले तो गाली गलौज किया। इसका विरोध करने के बाद उस पर तलवार से प्रहार कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना की प्रतिक्रिया में शहर के कई स्थानों पर हिंदू समुदाय ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। जगह-जगह पर पुलिस के साथ हिंसक झड़प की भी घटना होने की जानकारी मिली है। इस घटना के विरोध में आज सुबह से ही जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया। पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है।
बीरगंज पुलिस के प्रवक्ता हरि बहादुर बस्नेत ने बताया कि शहर में साम्प्रदायिक दंगा फैलने की आशंका में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है। बस्नेत के मुताबिक पूरे शहर में कर्फ्यू लगा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोक जा सके।
अभी तीन दिन तक रौतहट जिले के गौर में हिंदू मुस्लिम विवाद के बाद कर्फ्यू लगाया गया था, जो आज ही खोला गया। वहां आज प्रशासन की पहल पर सामूहिक सद्भाव रैली निकाली गई, जिसके बाद कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेपाल के वीरगंज में सांप्रदायिक दंगा की आशंका
इस घटना के विरोध में आज सुबह से ही जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया। पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News